
फतेहपुर: मानसिक तनाव के चलते शिक्षक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या, शिक्षा जगत में शोक की लहर
फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में हाथ की नस काटकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है और स्थानीय शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। घर के भीतर खून से लथपथ मिला शव मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिंदकी कोतवाली अंतर्गत बनारसी धाम मोहल्ले की है। मृतक की पहचान






































